आजमगढ़। भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की ओर से जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) के पास शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों, मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंडा पेय वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह (दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट) ने किया। श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के शुभम श्रीवास्तव
तथा आरएसएसबी के प्रदेश अध्यक्ष पवन पंड्या ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार करीब 2500 लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संगठन आगे भी जनहित के कार्य करता रहेगा।