आजमगढ़ तरवां क्षेत्र के टंडवा ग्राम स्थित मां भगवती मंदिर पर प्रभावती देवी की तीसवी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाए गयी इस अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन संध्या का कार्यक्रम 12:00 बजे दिन से शाम 7:00 बजे तक चला जिसमें जिले के हजारों लोगों ने प्रभावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी बालेश्वर सिंह ने कहा कि माता प्रभावती देवी सामाजिक महिला थी जो हमेशा सुख-दुख में सबके खड़ी रहती थी जिसको जो मदद की आवश्यकता होती थी उसे पूरा करती थी। जब तक पीड़ित को आराम नहीं मिलता तब तक वह मदद करने के लिए तैयार रहती थी इस अवसर पर राणा बलबीर सिंह ने आए हुए सभी को हनुमान चालीसा, अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किये। उन्होने कहा कि मनुष्य के प्रमुख संस्कारों में पौधा रोपण करें जिससे एक याद भी बनी रहेगी एवं पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। इस अवसर पर रणधीर सिंह पूर्व प्रधान, धर्मवीर सिंह ने आए हुए सभी को आभार व्यक्त किया , इस अवसर पर राजेश राय, प्रवीण सिंह, नरेंद्र सिंह,राजेश सिंह प्रदीप सिंह, शशि प्रकाश सिंह, रामबचन सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...