बच्चो में बौद्धिक जागरूकता हेतू फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन व विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। जिसकी तैयारी मुम्बई के कलाकारों द्वारा की गई थी। प्रेसा प्रोडक्सन एवं ऐडमेरा प्रा०लि० के संयुक्त तत्वाधान में अजय श्रीवास्तव, शान्वी मौर्या, अन्तिमा चतुर्वेदी के द्वारा सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सर्फराज अहमद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, आज़मगढ़ व डा० स्नेहा सेठ, गनपती मोदी एवं नीधी मोदी, कपील मौर्या वालीवूड गायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त भव्य प्रोग्राम में बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षण वेश-भूषा व सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। जज मण्डल में श्रीमती साक्षी पाण्डेय, श्रीमती नीधी राय मुख्य रूप से थीं।
कार्यक्रम में 75 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रोत्साहन हेतु हर बच्चों को गनपती स्टेशनरी मार्ट, सब्जीमण्डी, चौक की तरफ से शिक्षा में जागरूकता हेतु शिक्षा किट देकर सम्मानित किया गया।