Skip to main content

चिल्ड्रेन कालेज ने 44 पदक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढाया



आजमगढ़ काउन्सिल फॅार द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेसन्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित जोनल स्पोर्टस एण्ड गेम्स, एथेलेटिक मीट (प्रतियोगिता) का आयोजन वाराणसी में दिनाँक 15 मई से 16 मई 2026 को सम्पन्न हुआ। जिसमें चिल्ड्रेन कालेज के छात्र-छात्राओं की टीम ने 44  पदक प्राप्त कर दिनाँक  16 मई 2026 को सायंकाल वापस आयी ।
वरिष्ठ बालक वर्ग में कृष्णा यादव कक्षा 12 ने 100 मी० हर्डल रेस में स्वर्ण पदक˒ जेवेलिन थ्रो में  रजत पदक,  4x400 मी० दौड़ में  रजत पदक तथा हाई जम्प में काँस्य पदक प्राप्त किये  । उज्जवल यादव कक्षा 12 ने 400  मी. हर्डल दौड़ तथा 4x400 मी० दौड़ दोनों में रजत पदक प्राप्त किये । प्रह्लाद विक्रम सिंह कक्षा 12 नें 5000 मी० वॉक में रजत पदक तथा शॉटपुट में काँस्य पदक प्राप्त किये । शुभम यादव कक्षा 12 ने 4x400 मी० दौड़ में रजत पदक, जेवलिन थ्रो एवं 800 मी० दौड़ दोनों में काँस्य पदक प्राप्त किये । नवनीत कुमार यादव कक्षा 12 ने 4x400 मीटर रेस में रजत पदक एवं 400 मीटर रेस में काँस्य पदक प्राप्त किये ।
 कनिष्ठ बालक वर्ग में रूद्र प्रताप सिंह कक्षा 11 ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक, 4x100 मी० रेस में रजत प्रदक तथा 4x400 मी० रेस में काँस्य पदक प्राप्त किये । अंकित कुमार यादव कक्षा 11 ने हर्डल रेस 400 मी. , 400  मी. रेस, 4x100 मी. रेस  तीनो में रजत पदक तथा  हर्डल रेस 110 मी. एवं 4x400 मी. रेस  दोनों में काँस्य पदक प्राप्त किये । अर्पित यादव कक्षा 10 ने 4x100 मी. रेस में रजत पदक तथा 4x400 मी. रेस में काँस्य पदक प्राप्त किये । आदित्य सिंह कक्षा 11 नें हैमर थ्रो एवं डिस्कस थ्रो दोनो में काँस्य पदक प्राप्त किये । समृद्ध प्रताप सिंह कक्षा 10 ने 4x100 मी. एवं 4x400 मी. रेस दोनों में काँस्य पदक प्राप्त किये । आयुष तिवारी कक्षा 10 ने 5 किमी. वाक में काँस्य पदक प्राप्त किया ।
वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्रिया  यादव कक्षा 12 ने 110 मी. हर्डल रेस में स्वर्ण पदक, 4x400 मी. रेस में रजत पदक तथा 4x100 मी. रेस में काँस्य पदक प्राप्त किये। जसिका यादव कक्षा 12 ने 4x400 मी. रेस में रजत पदक प्राप्त किया । सृष्टि यादव कक्षा 12 ने डिस्कस थ्रो एवं 4x400 मी. रेस दोनों में रजत पदक तथा 4x100 मी. रेस में काँस्य पदक प्राप्त किये । शगुन राय कक्षा 12 ने 3000 मी.वाक में रजत पदक तथा हैमर थ्रो में काँस्य पदक प्राप्त किये । अदिति यादव कक्षा 12 ने 4x100 मी. में रजत पदक, 3000 मी.वाक  में एवं  4x400 मी. रेस दोनों में काँस्य पदक प्राप्त किये । रितिका सिंह कक्षा 12 ने 4x100 मी. रेस में काँस्य पदक प्राप्त किया । 
जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी दिवेदी कक्षा 10 ने जेवलिन थ्रो एवं 100 मी. हर्डल रेस दोनों में रजत पदक प्राप्त किये । कृतिका श्रीवास्तव कक्षा 11 ने हैमर थ्रो में काँस्य पदक प्राप्त किया । 
 सभी स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले 24 छात्र – छात्राओं का चयन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय एथेलेटिक मीट (प्रतियोगिता) के लिए हो गया है ।
 चिल्ड्रेन कालेज के एथेलेटिक टीम  के कोच शिक्षक श्रएस0 डी0 सिंह थे जो की अत्यंत प्रशंशा एवं बधाई के पात्र हैं क्योकि केवल 24 दिनों की प्रैक्टिस में ऐसा सराहनीय रिजल्ट दिया है । शिक्षिका श्रीमती प्रमदा राय भी लगातार छात्राओं के सहयोग में लगी रहीं ।टीम की सफलता से अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मैडम राठौर,                   प्रबन्धक डा0 कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने टीम के कोच श्री एस. डी. सिंह व टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है ।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय