कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, "मैं हूँ ना" संगठन की संस्थापक, विद्यालय प्रबंधक की माता जी श्रीमती नयनतारा जायसवाल, विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती स्नेहा चन्द्रा, अनीता जायसवाल, प्रबंधक सदस्या श्रीमती रिंकी जायसवाल एवं प्रधानाध्यापिका मिस यामिनी अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।
बच्चों ने गीत, नृत्य और कविता जैसी विविध प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर माताएं भाव-विभोर हो उठीं और कहा कि यह विशेष दिन हमेशा याद रहेगा।
आयोजन का मुख्य आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रहा*, जिसमें सभी माताएं सामूहिक रूप से उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया *सोलो डांस कॉम्पिटिशन* भी प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापिका ने मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य सदस्यों एवं माताओं का आभार व्यक्त किया। बच्चों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सराहनीय प्रदर्शन ने माताओं के प्रति बच्चों के अटूट प्रेम को उजागर किया।