रविशंकर जी का 70वां जन्मदिन चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया ।सुबह आर्ट ऑफ़ लिविंग टीचर प्रीति रूंगटा व रविंद्र बरनवाल द्वारा मेडीटेशन कराया गया जिससे सभी लोगों ने ऊर्जा एवं आनंद का अनुभव किया । रात्रि में गुरु पूजा एवं भजन का शुभारंभ प्रीति रुंगटा, अमित मिश्रा ,चंद्रभान गुप्ता,ओमप्रकाश , रवींद्रनाथ बरनवाल, ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि 170 देश में श्री श्री रविशंकर जी से जुड़े लोग एक साथ ध्यान गुरु जी के साथ किया। आश्रम से पधारे भजन गायक शुकुल जी व अंकुर वर्मा......
ने गणेश वंदना के साथ सतगुरु तुम्हारे प्यार में जीना सिखा दिया हमको, तेरा मैं -मैं तेरा दुनिया में आए हो रोशनी लाए हो, राधे राधे करके चले आएंगे बिहारी ... तुम्हारे प्यार ने अच्छा इंसान बना दिया सबको, गीत गाकर सबको भक्ति मय में डुबो दिया । जन्मदिन का हैप्पी बर्थडे गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया । रवींद्रनाथ बरनवाल ने कहा कि गुरु जी कहते हैं कि जीवन जीने की कला सीख कर तनाव मुक्त होकर जीवन जीना चाहिए, आर्ट ऑफ़ लिविंग से जुड़कर सुदर्शन क्रिया के द्वारा सुखमय जीवन यापन करे। बच्चों एवं प्रीति रुंगटा द्वारा गुरु जी के जन्मदिन पर केक काटा गया जो एक दूसरे को खिलाया । कार्यक्रम समापन उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर सुनित गुप्ता, सौरभ सेठ , इंद्र भूषण अग्रवाल,आशीष गोयल, हरिशंकर ,दीनू जायसवाल,अविनाश जालान ,सुमित अग्रवाल ,, बद्री गुप्ता अमित मोदी टंकु, प्रिया सिंह ....इत्यादि भक्तगण उपस्थित रहे