Skip to main content

मदर डे पर सेंट जेवियर हाई स्कूल में भव्य कार्यक्रम संपन्न

आजमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ के प्रांगण में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय प्रबंधक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य तरणी कुमार श्रीवास्तव विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ० रश्मि पाण्डेय, कनिष्ठ समन्वयक मोना सिंह , साक्षी बिसेनआदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली अभिभावक माताओं के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अप्रतिम प्रस्तुति दी गई। जिसमें माँ की महिमा को रूपायित करता हुआ गीत 'तेरी अँगुली पकड़ के चला, माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला' गीत आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। कार्यक्रम की इसी कड़ी में माताओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया।
कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाली समस्त आदरणीया माताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्प गुच्छ और विभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने समस्त मातृ अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चराचर जगत में माँ की महिमा का वर्णन करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है और ये आज से नहीं अपितु अनादि काल से ही वेदों-पुराणों में भी माँ की महिमा को नेति-नेति कहा गया है। माँ की महिमा को उद्घाटित करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भी कहा है "जननी जन्मभूमिश्च स्वार्गादऽपि गरीयसी।" माँ त्याग, क्षमा एवं निःस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है। संबोधन के अंत में उन्होनें सभी अभिभावक माताओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय