Skip to main content

आर्थिक सम्पन्नता का रास्ता स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से ही सम्भव है

 आज़मगढ़ मे स्वदेशी जागरण मंच का जनपदीय विचार वर्ग का    आयोजन वीर सावरकर शिशु निकेतन सरायमंद राज आज़मगढ़ मे आयोजित किया गया इस वर्ग मे स्वदेशी जागरण मंच के उत्पति विकास यात्रा, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने मे किये गए योगदानो की चर्चा प्रान्त समन्वयक ईश्वर चंद्र द्वारा की गई.| दूसरे सत्र मे डा o विश्वनाथ जी प्रधानाचार्य रामकृष्ण विद्यामंदिर पटवध द्वारा आज़ के अस्थिर वैश्विक वातावरण मे स्वदेशी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया | मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक मा o दीना नाथ जी ने उपस्थित जनों को आर्थिक रूप से देश को परम्परा गत कार्य व्यवहार से आत्म निर्भर बनाने के गुरमंत्र दिए |  प्रान्त महिला प्रमुख द्वारा महिलाओ को उनके आत्म निर्भर बनने का मंत्र दिया गया | राष्ट्र सेविका समिति की व्यवस्था प्रमुख  रागिनी बरनवाल द्वारा महिलाओ को स्वदेशी वस्तुओ का उत्पादन करने व उपयोग करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया. जिला मंत्री ऋषिकांत दूबे ने आधुनिक विकास मे पर्यावरण के खतरों तथा उससे बचाने केउपायों के संबंध मे लोगो को अवगत कराया गया | विभाग संचालक विद्या धर श्रीवास्तव ने स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगो से एक वृक्ष माँ के नाम लगाने का आहवन किया |अध्यक्ष के द्वारा आत्मनिर्भरता का रास्ता स्वदेशी से ही गुजरता है,के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई | उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य श्री राजमणि यादव ने किया | इस कार्यक्रम मे जिला संयोजक मधुकर श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा |इसके अतिरिक्त इस विचार वर्ग मे पतंजलि योग शिक्षक राकेश बरनवाल. उषा ज़ी ओ. पी. राय,सहित काफ़ी संख्या मे लोगो. ने प्रतिभाग किया |

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय