Skip to main content

वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न मेधावियों को दिया गया प्रमाण पत्र

आजमगढ़ खोजापुर  स्थित डॉन वास्को स्कूल  में प्राथमिक स्तर, जूनियर स्तर सीनियर स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
 परिसर में सभी प्रतिभागियों ने भव्य प्रदर्शन किया l जिसमें अतिथि  छेदी यादव, ,विद्यालय अध्यक्ष  छोटे लाल यादव  एवं विद्यालय के अभिभावक  जितेन्द्र बहदुर राय  उपस्थित रहे lइस अवसर पर सभी छात्रों ने जम कर प्रतियोगिता किया l प्राथमिक स्तर पर छात्रों के प्रतियोगिता का उप विषय ( मां का कोई मोल नहीं) जूनियर स्तर पर प्रतियोगिता का अप विषय होमवर्क इस बेस्ट और वेस्ट और सीनियर स्तर पर हाउस मदर बनाम वर्किंग मदर l अभिभावक  जितेंद्र बहादुर राय  ने अतिथियो के साथ छात्रों को शुभकामनाएं दी l बच्चों ने अलग अलग उप विषय पर वाद विवाद कार्यक्रम प्रस्तुत किये l इस अवसर पर जे डान वास्को  के मुख्य सदस्य  आलोक राय उर्फ़ मन्टू  ने छात्रों की प्रशंसा की एवं उत्साह वर्धन किया l  मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।साथ विद्यालय के सभी सदस्यों ने बड़ी उत्सुकता के साथ  भाग लिया | इस कार्यक्रम कॆ आयोजन में  राधे कृष्ण राय , ज्योति मैम, पूजा  एवं अन्य सभी शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा l कार्यक्रम का समस्त आयोजन एवं संचालन एम. पी.  राय , एवं विनोद यादव  के निर्देशन में सम्पन्न हुआ l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  राम प्रकाश राय ने छात्रों को उपहार दिया एवं आगामी प्रतियोगिता की शुभकामनाएँ दी एवं प्रधानाचार्यशुभम शुक्ला  ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी अध्यापकों एवं छात्रों  को धन्यवाद  ज्ञापित कियाl

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय