Skip to main content

मां कवलापति धाम टण्डवा भवानी मंदिर के लिए पंजीकृत प्रबंध समित गठित अब होगा विकास



i

 आजमगढ़ तरवा क्षेत्र में प्रसिद्ध के केंद्र 'माँ भगवती' (माँ कवलापति धाम टण्डवा भवानी) के प्राचीन मंदिर के सुचारू संचालन, सुंदरीकरण और सर्वांगीण विकास के लिए एक नई प्रबन्ध समिति का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटी एण्ड चिट्स, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन  के बाद इस समिति को पूर्ण कानूनी  मान्यता मिल गई है, जिससे मंदिर के भव्य और दिव्य विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रबन्ध समिति'  पांच वर्षों के लिए  शासन द्वारा मान्य और अनुमोदित किया गया है। वरिष्ठ समाजसेवी के बालेश्वर सिंह इस मंदिर के विकाश के पर प्रयत्नशील  थे। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए वहां कई बार जनमानस से अपील कर नए-नए कार्य किए जिससे मंदिर पर आने वालों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। उन्हें मां का जहां आशीर्वाद मिला वहीं बैठने से शांति भी मिलने लगी। बालेश्वर सिंह ने बताया कि  समिति में उत्तर प्रदेश सचिवालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी राज नारायण सिंह को 'संरक्षक' तथा अरविन्द कुमार सिंह को 'महासचिव' के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई  है ।बहरियाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह पवित्र धाम एक जागृत सिद्धपीठ के रूप में जाना जाता है। माँ भगवती इस पूरे क्षेत्र के अनेक गाँवों की कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं। वर्तमान समय में सनातन हिंदू धर्म के प्रति लोगों की बढ़ती अटूट श्रद्धा के कारण यहाँ प्रतिदिन दर्शनार्थियों और पूजन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
लंबे समय से किसी औपचारिक और पंजीकृत प्रबन्ध समिति के न होने
के कारण मंदिर व्यवस्था के सुचारू संचालन और परिसर के विस्तार में व्यावहारिक कठिनाइयाँ आ रही थीं, जिससे व्यवस्था में थोड़ी अराजकता की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए क्षेत्रीय ग्रामीण जनता लंबे समय से एक सुदृढ़ और कानूनी रूप से पंजीकृत समिति के गठन की माँग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
ग्रामीणों की इस पुरानी माँग को पूरा करने में उत्तर प्रदेश सचिवालय से सेवानिवृत्त और वर्तमान योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पूर्व मंत्री मोती सिंह ,  नारायण सिंह मुख्य भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों, दीर्घ प्रशासनिक अनुभव और कुशल दिशा निर्देशन के कारण ही इस प्रबन्ध समिति का सरकारी पंजीकरण अत्यंत सुगमता से संपन्न हो सका।
इसके साथ ही, अरविन्द कुमार सिंह इन दोनों प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तित्वों के जुड़ने से क्षेत्र के लोग मंदिर के कायाकल्प को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विकास की नई गाथा लिखेगा नया संगठन प्रबन्ध समिति के गठन से क्षेत्रीय गाँवों के लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना कि जिस तरह पूर्व में राज नारायण सिंह जनपद गाजीपुर के पूर्व मंत्री रहे सुरेन्द्र सिंह के सफल योगदान से बहरियाबाद है ने में 'बेसो नदी' पर पुल, बहरियाबाद विद्युत उपकेंद्र तथा बहरियाबाद से भरतपुर होते हुए पलिंवार तक पक्की सड़क बनवाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी, ठीक उसी तरह अब वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर माँ कवलापति धाम टण्डवा भवानी मंदिर का जीर्णोद्धार व पुनरुद्धार करने में सफल होंगे।
क्षेत्रीय जनता को पूरा विश्वास है कि यह नया संगठन मंदिर परिसर को एक दिव्य, भव्य और आधुनिक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करेगा, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएँ मिल सकेंगी।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय