आजमगढ़ आजमपुर में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह का ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष , युवक, युवतियोंबच्चों ने भाग लिया आजमपुर शिव मंदिर से श्रीनगर श्री राधा कृष्ण मंदिर पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए आजमपुर बाजार होते हुए भक्तों ने यज्ञ मंडप पर कलश लेकर पहुंचे जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय वातावरण में गूंज उठा ।कलश यात्रा हाथी व डीजे साथ साथ रहे थे। भक्तों ने जय श्री राम के का नारा एवं भक्ति गीत गाते रहे। कलश यात्रा के बीच में बाजार वासियों ने भक्तों के लिए जलपान की अच्छी व्यवस्था किए थे। जिससे भक्तों को कोई कठिनाई न हो। ग्राम प्रधान राजीव सिंह ने कहा कि दिन में वैदिक मित्रों द्वारा हवन पूजन होगा शाम को गणेश महाराज जी वृंदावन से पधारे कथावाचक द्वारा राम कथा होगी ।इस अवसर पर संदीप गुप्ता, शशि सैनी, धर्मेंद्र सोनकर, प्रमोद मौर्या, बिट्टू सिंह बीकू सिंह,मनोज,राज कुमार सिंह अरविंद दुबे,सुमन, वंदना सीता ,ऋषिकेश पांडे, मृत्युंजय सिंह इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...