Skip to main content

सबसे पवित्र और निस्वार्थ रिश्ते हैं 'माँ' -डीपी मौर्य



आजमगढ़ : तिवारीपुर सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 'मातृ दिवस' (मदर्स डे) का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा द्वारा मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तपक्षात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत 'मां' शीर्षक पर आधरित समूह नृत्य रहा। इस भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने मां के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाया, जिसे देखकर वहां मौजूद अभिभावक भावविभोर हो उठे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और मातृ शक्ति को नमन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और सप्रेम भेंट करके सम्मानित किया  
प्रबंधक- डीपी मौर्य ने बताया आज का दिन दुनिया के सबसे पवित्र और निस्वार्थ रिश्ते 'माँ' को समर्पित है। 'मातृ दिवस' केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि उस असीम प्रेम, त्याग और करुणा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो एक माँ अपने बच्चों पर न्योछावर करती है। किसी ने ठीक ही कहा है कि "ईश्वर हर जगह नहीं हो सकते थे, इसलिए उन्होंने माँ बनाई।" एक बालक के लिए उसकी माँ पहली शिक्षक, पहली मित्र और पहली मार्गदर्शक होती है। विद्यालय में हम बच्चों को अक्षर ज्ञान और जीवन के hb कौशल सिखाते हैं, परंतु संस्कारों की पहली पाठशाला माँ की गोद ही होती है। वह हमें कठिन समय में धैर्य रखना और गिरकर फिर से संभलना सिखाती है।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर उन छोटे-छोटे बलिदानों को भूल जाते हैं जो हमारी माताएँ हमारे भविष्य को संवारने के लिए हर दिन करती हैं। एक माँ का साया हमारे जीवन की हर मुश्किल को आसान बना देता है। प्रिय विद्यार्थियों,इस मातृ दिवस पर मैं आपसे यही कहना चाहूँगा कि प्रेम और सम्मान केवल एक दिन के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। अपनी माँ का सम्मान करना, उनकी बातों को समझना और उनके प्रति कृतज्ञ रहना ही इस दिन की सच्ची सार्थकता है। आपकी सफलता ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।आज इस मंच से, मैं उन सभी माताओं को नमन करता हूँ जो समाज के निर्माण में एक नींव के पत्थर की तरह अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य-शत्रुघ्न विश्वकर्मा  ने बताया आज का हमारा यह कार्यक्रम करने का सिर्फ इतना उद्देश्य था कि आज मातृ दिवस के दिन उन मांओ को सम्मानित किया जाए जो घर पर रहकर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करती है । बच्चों की पहले शिक्षक मां ही होती हैं मैं आज उन सभी मां को नमन करता हूं जिन्होंने अपने  बच्चों की भविष्य को संवारा संजोया है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
एकेडमिक डायरेक्टर-रामनयन मौर्य, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य,  मीनाक्षी अस्थाना, दीपिका सिंह,
किशन यादव, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय यादव,राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल, प्रेमा यादव आदि शिक्षक व  शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय