आज़मगढ़, चक खैरुल्लाह स्थित - प्रभा ट्रैक्टर्स शोरूम में विशाल मैसी किसान मित्र सम्मेलन संपन्न हुआ , जिसमें किसानों, ग्राहकों और सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में , संदीप सिन्हा सीईओ, परमेश्वर रेड्डी सीफोवो, पुष्कर बाली, राजीव सिंह ,संतोष त्रिपाठी ,दीपक दुबे,रक्षित कपूर,रोबिन त्यागी ने नए ट्रैक्टर 254 डाईनसमार्ट की लॉन्चिंग धूमधाम से की। तत्पश्चात कंपनी के सीईओ संदीप सिन्हा ने कहा कि गियर बॉक्स सुपर शटल के साथ 24 गियर चार तरह की हाई लिफ्ट कैपेसिटी सुपर सीडर ,लेजर लेवलर एवं बड़ी मशीन चलाने के लिए कम तेल खपत के साथ सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि मैसी ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टर की तुलना में सबसे तेल कम खपत सबसे कम मेंटेनेंस है जो किसानों के लिए लाभदायक है सभी नई तकनीक से लैस है जिससे कम लागत में अधिक कार्य होगा जिससे समय एवं धन बचेगा ।कार्यक्रम में 11 ग्राहकों को ट्रैक्टरों की डिलीवरी भी दी गई, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम समापन अवसर पर कंपनी के अधिकारी द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का अवधेश बरनवाल व अंकेश बरनवाल ने आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर महेश कुमार चंद्र प्रकाश पांडे ,अनमोल द्विवेदी ,संजय जयसवाल इत्यादि गणमान्य किसान एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...