आजमगढ़ बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर आजमगढ़ के नरौली स्थित मां ईएनटी सेंटर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का शुभारंभ, डॉक्टर अमित चड्ढा, डॉक्टर नीति चड्ढा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा के पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। उपस्थित लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
डॉक्टर नीति चढ़ा ने बताया कि बड़ा मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सेवा एवं परोपकार की भावना से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।