आजमगढ़ लक्षीरामपुर स्थित राघव बिल्डिंग मटेरियल के प्रतिष्ठान पर माईसेम सीमेंट कंपनी द्वारा क्षेत्र के मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के पंकज सिंह व टेक्निकल अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने पावर बिल्ड सीमेंट के बारे में उपस्थित मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों को गुणवत्ता, नई तकनीकों तथा निर्माण कार्यों में बेहतर उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए सेल्स अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने माईसेम सीमेंट की विशेषताओं, मजबूती, टिकाऊपन एवं ग्राहकों के विश्वास के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही निर्माण कार्य में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कंपनी के उत्पादों के संबंध में सुझाव भी दिए। कंपनी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों को सम्मानित किया गया तथा उपहार वितरित किए गए।