आजमगढ़ करतालपुर स्थित शकुंतला मैरिज हॉल में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जितेंद्र राय,डॉ. दिवाकर राय के नेतृत्व में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 बन्धुओं ने रजिस्ट्रेशन किया रक्तदान के लिए 32बन्धुओ ने रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन देने का कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर भविष्य में भी रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिवाकर राय ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश प्रसारित हुआ तथा लोगों में रक्तदान के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली। इस अवसर पर विवेक सिंह, संदीप राय,अमित राय ,उमेश राय पंकज राय, प्रभाकर राय ,डॉ राहुल राय, अशोक राय,रासबिहारी राय, सिंपू राय, अमित राय,पंकज राय, अभिषेक राय प्रदुमन राय, शुभम राय , अशोक राय, रामनयन राय,सत्यम नवीन शुभम रोहित राय, रविंद्र यादव ,डाली पांडे, विपिन ,आदित्य ,ऋषभ राय अरविंद राय, हेमंत राय ,तुषार राय ,आलोक राय, रामबचन राय इत्यादि पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे