आजमगढ़ जुनैदगंज चौराहा स्थित वायर कैन इन्इंफ्रा पावर प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच वायर कैन सोलर का शुभारंभ बुधवार को राहुल इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर रामचंद्र यादव ,पुष्प लता हॉस्पिटल के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ,हैवेल्स इंडिया लिमिटेड कानपुर के प्रोडक्ट हेड वेद प्रकाश तिवारी ने फिता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस शोरूम खुलने से जनपद वासियों को उच्च गुणवत्ता वाले हैवेल्स कंपनी के समस्त सोलर प्रोडक्ट घरेलू ,कमर्शियल सभी रेंज में मिलेंगे एवं सोलर से संबंधित सभी बैटरी ,सोलर पैनल इनवर्टर एसी डीबी, डीसीडीबी वायर उपलब्ध रहेंगे ।सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में इंस्टॉलेशन हो सकता है। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर प्रभात कुमार यादव ,प्रशांत यादव ने कहा कि अब जनपद वासियों को अच्छी गुणवत्ता के सभी प्रोडक्ट मिलेंगे। अब इसके लिए दूसरे बड़े शहर में नहीं जाना पड़ेगा ,सर्विस की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रॉपोराइटर रमाकांत यादव ने आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर विशाल जायसवाल विनय यादव, सुधाकर सिंह ,श्रवण यादव ,विजय यादव ,इरफान इत्यादि सामान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...