आजमगढ़ बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर आजमगढ़ के बड़ादेव मंदिर पर शिवालिक सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का शुभारंभ, डॉक्टर अशोक सिंह,डा शौर्य बिक्रम सिंह बीना सिंह, ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा के पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। उपस्थित लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
डॉक्टर अशोक सिंह ने बताया कि बड़ा मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सेवा एवं परोपकार की भावना से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।
। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, अजीत सिंह,अरूण श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल,इत्यादि उपस्थित रहे