आजमगढ़ जैक्सन कम्निस इंडिया लिमिटेड द्वारा अग्रवाल सॉल्यूशन के प्रोपराइटर उत्कर्ष अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रैंड एस आर होटल में मैकेनिक व रेंट जनरेटर मालिको की मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मैकेनिकों और तकनीशियनों ने भाग लिया।
बैठक में जनरेटर के रखरखाव, नई तकनीक, समय पर सर्विसिंग, ईंधन की बचत, बेहतर प्रदर्शन तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने जनरेटर की सामान्य खराबियों की पहचान एवं उनके त्वरित समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागियों को आधुनिक उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। कंपनी के शशांक सोनी,जनरल मैनेजर अंकुर राजवांगिस, हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की तकनीकी बैठकों का उद्देश्य मैकेनिकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है, ताकि वे ग्राहकों को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान कर सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नई तकनीकों को अपनाने और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मैकेनिकों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया