आजमगढ़ विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय शीर्ष नेतृत्व द्वारा गौरव प्रताप शर्मा को आजमगढ़ विभाग का नया 'विभाग संयोजक' नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और छात्र समुदाय में हर्ष का माहौल है।अपनी इस नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा ने संगठन के केंद्रीय और क्षेत्रीय शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया है।गौरव प्रताप शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। परिषद का मूल मंत्र छात्रहित और राष्ट्रहित है। मैं जिले के प्रत्येक छात्र की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण की भावना को युवाओं में जगाने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।"उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि गौरव प्रताप शर्मा के नेतृत्व में आजमगढ़ विभाग में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा छात्र आंदोलन को एक नई दिशा प्राप्त होगी।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...