Skip to main content

अन्नदाताओं का हुआ सम्मान, अधिक से अधिक अन्नदान की अपील



आजमगढ़। "अन्नदान महादान" की भारतीय परंपरा को सार्थक रूप देते हुए गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास अनाज बैंक द्वारा नगर के सरफुद्दीनपुर स्थित सिंहासनी वाटिका में भव्य 'अन्नदाता सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा एवं अन्नदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्नदाताओं को अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र पौधा एवं संगठन की सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ओमकार सिंह, अरविंद कुमार, श्याम सुंदर, शिव प्रसाद पाठक, रमेश चंद यादव, जनार्दन, डॉ. आर.एस. यादव, नरेंद्र कुमार, हनुमान प्रजापति, चंद्रशेखर शर्मा, शंकर प्रसाद योगाचार्य, रैना यादव, कंचन चौबे, रेनू पांडे, ममता राय, उपमा राय एवं शांति सहित अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि अन्न का प्रत्येक दाना ईश्वर का प्रसाद है। इसकी रक्षा और सदुपयोग हम सभी का नैतिक दायित्व है। जिन अन्नदाताओं ने कुंतलों के हिसाब से गेहूं एवं चावल दान कर जरूरतमंद और वंचित परिवारों के जीवन में आशा का दीप जलाया है, उनका यह योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है। यदि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्नदान करे, तो कोई भी परिवार भूखा नहीं सोएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडली अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि उसके सेवा संस्कारों से मापी जाती है। अन्नदान सबसे श्रेष्ठ दान है, क्योंकि यह सीधे मानव जीवन की रक्षा करता है। प्रयास अनाज बैंक जिस निस्वार्थ भावना से जरूरतमंदों तक अन्न पहुंचाने का कार्य कर रहा है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत अभियान से जुड़कर मानव सेवा के इस यज्ञ में अपनी आहुति देनी चाहिए।
समारोह में संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए ओमकार सिंह को पल्हना ब्लॉक अध्यक्ष  डॉ. श्याम सुन्दर सिंह गहलोत को नगर अध्यक्ष, ई अमित यादव को नगर सचिव और ओम नारायण श्रीवास्तव को विविध सलाहकार मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की गई। संचालन सी.एल. यादव ने किया।
इस अवसर पर मीरा चौहान, ममता राय, नीलम सिंह, उषा राय, सोनी खातून, रैना यादव, रंजना सिंह, रेनू पांडेय, नम्रता पाठक, वीना ठाकुर, कंचना चौबे, इरफान अहमद, शिव प्रसाद पाठक, डॉ. विरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह, , घनश्याम पांडेय, सजीव राय, शंभू दयाल सोनकर, अंगद सैनी, राजीव शर्मा, इंजी. सुनील यादव, ई दीपक यादव, ई अमित यादव, रामकेश यादव  आदि उपस्थित रहे।

भवदीय


रणजीत सिंह

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय