आजमगढ़ शहर के हर्रा की चुंगी स्थित जिला अस्पताल में ग्रामीण और शहरी इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से दैनिक जागरण और हैरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में 'दैनिक जागरण-हेरिटेज आरोग्य सेवा यात्रा' के तहत
निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया।
इसशिविर में हृदय रोग, जनरल मेडिसिन, महिला रोग, यूरोलाजी, जनरल सर्जरी और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को इलाज करके उचित परामर्श दिया। शिविर में भारी संख्या में आए मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि दैनिक जागरण और हैरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में आए हर जरूरतमंद को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। शिविर में हृदय रोग, जनरल मेडिसिन,हदय रोग, जनरल मेडिसिन, महिला , यूरोलाजी, सर्जरी और दंत रंग के विशेषज्ञोंने दी जानकारी शिविर में पहुंचे लोगों ने सराहना कर मरीजों के हित में बताया। महिला रोग, यूरोलाजी, जनरल सर्जरी और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज करके उचित परामर्श दिया जा रहा है। समाज हित में यह बहुत ही सुंदर कार्य है। इस कार्य को और आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
अवतार नारायण चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर ने कहा कि हेरिटेज हास्पिटल और दैनिक
जागरण का यह प्रयास लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिस मरीज के पास आयुष्मान आरोग्य कार्ड होगा, उनका मुफ्त में इलाज होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ननकूराम वर्मा, एसआइसी सतीश चंद कन्नौजिया, हेरिटेज के डां हिमांशु पांडेय, डा. अमित सिंह, डा. सौम्या जैन, डा. धीरेंद्र सिंह, डा. हिमांशु, डा. तुषार सिंह, डा. अदित्य, डा. आलोक, डा. राकेश पटेल, डा. अभिषेक चंद्रा, डा. आयुषी प्रिया, डा. ज्योत्सना पांडेय, डा. हिमांशु यादव, डा. धृति, एरिया मैनेजर विशाल श्रीवास्तव, डायरेक्ट सेल्स मार्केटिंग यश राय, सौरभ राज अनूप सिंह, डिप्टी मैनेजर शेषनाथ गुप्ता, मैनेजर संजय पांडे, मार्केटिंग विजय लक्ष्मी पांडे,शशि प्रकाश राय ,राणा बलबीर सिंह, सत्यम गुरु ,डॉ पूनम तिवारी ,डॉक्टर डीपी तिवारी, संजय पांडे ,सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ,देवव्रत श्रीवास्तव सचिन श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव,राजकुमार राय अरुण राय,जयप्रकाश राय,कमलाकांत बरनवाल, दिप्ती बरनवाल, अरुण,आंचल श्रीवास्तव, देवेंद्र,रविंद्र कुमार पार्वती भारद्वाज इत्यादि उपस्थित रहे