आजमगढ बिलरियागंज क्षेत्र पटवध कौतुक में 211वीं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मौर्य द्वारा फीता काटकर कर किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मण मौर्य ने कहा कि बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियां किसानों और ग्रामीणों को खाद, बीज, ऋण तथा अन्य सहकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि 20 साल से सोसाइटी बंद थी जिससे किसानों को 10 किलोमीटर दूर जाकर खाद बीज लेना पड़ता था नौ गांव सभा के 1100 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।सरकार सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो। अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि बी-पैक्स मॉडल का उद्देश्य गांव स्तर पर सभी रासायनिक खाद व बीज मिलेगी । समापन अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया ।सचिव अशोक सिंह ने कहा कि अब किसानों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय,राजेश राय,प्रबंधक श्रवण राय, मंडल उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय पप्पू,श्याम करण राय,मनीष राय,अनिल चौरसिया, अशोक राय, एडियो कोऑपरेटिव अशोक सत्संगी, महात्मा राय,राम अजोर राय, सहायक संतोष कुमार, रणधीर शर्मा ,संतोष कुमार बारी , बृजभान सरोजअरविंद यादव, प्रशांत राय, राजेश राय इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।