आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के सियराहा श्रीनगर ग्राम पंचायत के एक ही परिवार के दो होनहार भाई कृष्णा यादव एवं आयुष कुमार यादव जी ने NEET-2026 में शानदार सफलता अर्जित कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। श्री कृष्णा यादव ने 720 में से 690 अंक, 99.9930996 परसेंटाइल एवं अखिल भारतीय रैंक (AIR) 131 प्राप्त की, जबकि श्री आयुष कुमार यादव ने 720 में से 673 अंक एवं 99.9783489 परसेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। दोनों भाइयों की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। अपने माता-पिता, परिवार, ग्राम पंचायत, पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया । जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...