आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक स्थित रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सह जिला विद्यालय निरीक्षक चुनाव अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।निर्वाचन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचन परिणाम के अनुसार प्रमोद कुमार राय अध्यक्ष, राजेन्द्र राय उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार राय प्रबंधक, अभिषेक राय उप प्रबंधक तथा राजीव राय कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामानन्द तिवारी, अंसार अहमद खान, मंजू राय, रवि प्रकाश राय, दिवाकर राय, अरविन्द कुमार राय और विनीत कुमार राय चुने गए।
परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। विद्यालय के संस्थापक स्वर्ग महत्तम राय के मूर्ति पर माला पहनकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा संस्था के विकास के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेत्री कुसुम राय,अखिलेश सिंह , रमेश राय, अरविंद राय, बब्लू गुप्ता,अश्विनी, प्रमोद, नरेंद्र राय इत्यादि उपस्थित रहे