आजमगढ़ सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा, आज़मगढ़ अंतर-शाखा वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026-27* का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *दीप प्रज्वलन* से हुआ। दीप प्रज्वलन विशिष्ट अतिथि स्मृता राय, प्रोफेसर, शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़
स्नेहा चंद्रा,निदेशिका, सेंट जेवियर्स समूह, यामिनी अरोड़ा, प्रधानाचार्या, सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन तथा साक्षी बिसेन, सी.ए.ओ.,द्वारा सामूहिक रूप से किया गया प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा* ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि _"प्रतियोगिता जो भी जीते, प्रत्येक बच्चा पहले से ही विजेता है।"_ उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने अत्यंत आत्मविश्वास, स्पष्टता और अभिव्यक्ति के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों ने शानदार वक्तृत्व कौशल और मंचीय उपस्थिति का परिचय दिया।
परिणाम के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर को मिला, जबकि तृतीय स्थान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, समेंदा के नाम रहा।*
*प्रबंध निदेशक श्री प्रशांत चंद्रा* ने सभी छात्रों की सराहना की और कहा कि _"इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और संवाद कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।"_
कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि स्मृता राय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।