आजमगढ़ शहर जामा मस्जिद में शनिवार की रात मरकज़ी सीरत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक अजीज खान ने की। इसमें समिति के सचिव परवेज अहमद बाबा, आफताब भाई सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संरक्षक अजीज खान ने कहा कि समिति के सक्रिय सदस्य रहे स्वर्गीय शाहिद भाई के निधन के बाद संगठन को एक सक्षम एवं अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष पद के लिए शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी तारिक ख्वाजा, पुत्र स्वर्गीय ख्वाजा तहसीनुल्लाह शमीम, का नाम प्रस्तावित किया। प्रस्ताव का समर्थन सचिव परवेज अहमद बाबा एवं आफताब भाई ने किया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तारिक ख्वाजा को मरकज़ी सीरत समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया।
बैठक में खालिद भाई, परवेज अहमद, नदीम खान, मुश्ताक अहमद, नवीद अंजुम, अफजल भाई, गुड्डू शाह, गुड्डू आजमी, मन्नू भाई, तारिक फैसल, महताब अहमद, कपिल भाई, फिरोज खान, इस्लाम अहमद, कैश अहमद, साबिर खान, फहीम अहमद, साकिब खान, ओबैद अनवार, नौशाद भाई, फैजान अहमद एवं सलमान खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।