Skip to main content

आर्यन की सफलता पर सभी ने मनाया जश्न

आजमगढ़ गोसाई बाजार क्षेत्र के अमौडा गांव के होनहार छात्र आर्यन राय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। आर्यन ने 720 अंकों में से 613 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6520 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आर्यन राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी उन्होंने एलन  से की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
आर्यन की शैक्षणिक उपलब्धियां भी शुरू से ही उत्कृष्ट रही हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में देव प्रयाग स्कूल से ICSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में 480 अंक प्राप्त किए। इसके बाद वर्ष 2025 में विद्यांजलि एकेडमी से CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में 460 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब NEET-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर उन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
आर्यन के पिता संदीप राय एवं माता पूनम राय ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का यह परिणाम है। आर्यन ने अपनी सफलता के बाद सबसे पहले अपने दादा गुलाब राय और दादी प्रेमा राय का आशीर्वाद लिया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का स्वागत किया।
आर्यन राय मूल रूप से ग्राम अमौडा, पोस्ट पंदहा, तहसील लालगंज, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने आर्यन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, दीपक राय, निवर्तमान मीडिया प्रभारी पंकज राय, गुलाब राय, महेंद्र राय, प्रदीप राय, उत्कर्ष राय, तेजस राय, प्रीति राय, रंजना राय, संजय सिंह, सुभाष यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह (प्रधान), ओमप्रकाश सिंह (प्रधान), संजू सिंह (ठेकेदार), सतीश दुबे, डॉ. जे.पी. यादव, संजय राय, मनोज राय, अमरीश राय, सुरेश राय तथा रामजोर राय (अधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आर्यन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय