आजमगढ़ इंजीनियर एवं समाजसेवी सुनील कुमार यादव ने मेदान्ता अस्पताल पहुँचकर विधायक निजामाबाद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता आलम बदी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
इस अवसर पर सुनील कुमार यादव ने कहा कि आलम बदी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और जनता के हितों के लिए निरंतर समर्पित रहा है। ऐसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का स्वस्थ और सक्रिय रहना समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने परिवारजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए आलम बदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।