आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) में कल्याणम औषधालय का भव्य शुभारम्भ पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. मिश्रा तथा गोपालपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रोपराइटर अशोक कुमार राय ने कहा कि इस औषधालय को खोलने का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि समाज के उन जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करना है जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर दवा नहीं खरीद पाते। उन्होंने कहा कि उनके यहां गुणवत्तापूर्ण एवं पेटेंट दवाएं बेहद कम मार्जिन पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति दवा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सेना में सेवा देने के दौरान उन्होंने मानव सेवा का जो संस्कार सीखा, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अब समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंद की मदद से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यही सोच उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय, हरिशंकर राय, डॉ. विजय बहादुर राय, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह ‘गुड्डू सिंह’, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश , उमेश चंद्र राय, जयदेव राय , प्रोफेसर विजेंदर राय, विनोद राय, मतवर राय ,अजय कुमार राय, विजय कुमार राय, शिवानंद पांडे, सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, बृजेश पांडे ,महंत राय, हरिकेश गुप्ता, दिनेश राय सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अशोक कुमार राय के इस जनसेवा के प्रयास को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।