आजमगढ़ रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर हरबंशपुर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन डा खूशबू सिंह की देखरेख में किया गया।
रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की एमडी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डा खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पिटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 94 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पिटल का उद्देश्य है कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि बारिश का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में बीमारी ज्यादा खतरा रहता है खाने की चीजों को अच्छे से धूल करके साफ करके तभी उसका प्रयोग करें जब घर से बाहर निकलने से पहले पानी उबाल कर पिये और मौसम में फास्ट फूड व मसालेदार चीजों खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होने मरीज व उनके परिजनां को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि खुले में शौच करना रोग को दावत देना हैं इसलिए खुले में शौच न करें।
रमा हास्पिटल के डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में प्रत्येक माह की पहली मंगलवार को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ डा खुशबू सिंह द्वारा किया जाता है और आगे भी किया जायेगा, जिसमे दवाओं का वितरण भी होगा अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाये इस अवसर पर अविनाश सिंह दीपक सिंह मनीष सिंह शुभम सिंह नागेंद्र मौर्य अखिलेश यादव चांदनी यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।