बिलरियागंज (आजमगढ़)। देवरिया जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पैकौली धाम के संत शिरोमणि पौहारी बाबा का बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक में आगमन हुआ। उनके आगमन पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान पौहारी बाबा ने मानपुर एवं चांदपुर गांव में का भी भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर धर्म, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया। बाबा ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक जीवन ही सुख-शांति का आधार है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त जीवन अपनाने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने का आह्वान किया।
बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे भ्रमण के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पौहारी बाबा के दीर्घायु एवं पुनः आगमन की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया।