Skip to main content

आजमगढ़ में कैंब्रिज शिक्षा का नया अध्याय का शुभारंभ



 


 आजमगढ़ की शैक्षिक यात्रा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई। ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से हरबंशपुर में कैंब्रिज बोर्ड से मान्यता प्राप्त चिल्ड्रन कॉलेज इंटरनेशनल की औपचारिक शुरुआत की गई। वहीं रेलवे स्टेशन के पास स्थित चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी कैंपस में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए अत्याधुनिक प्ले क्लास का भी शुभारंभ हुआ। दोनों संस्थाओं की शुरुआत अभिभावकों ने फीता काटकर की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की चेयरमैन डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, चीफ एजुकेशन एडवाइजर एवं संस्थापक प्रधानाचार्य रीता राठौर, वाइस प्रेसिडेंट नियति त्रिपाठी, डिप्टी मैनेजर वेदांत त्रिपाठी,आँचन त्रिपाठी ,एडवोकेट जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं कैंब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बजरंग त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि संस्था ने आजमगढ़ में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के साथ डेंटल कॉलेज, फार्मेसी, नर्सिंग और सैनिक स्कूल समेत करीब दो दर्जन शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में कैंब्रिज बोर्ड से मान्यता प्राप्त चिल्ड्रन कॉलेज इंटरनेशनल की शुरुआत जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां अप्रैल 2027 से शुरू होंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद पूर्वांचल में आजमगढ़ को यह उपलब्धि मिली है। कैंब्रिज स्कूल शुरू होने से आजमगढ़ और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस वातानुकूलित कक्षाओं और योग्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की तैयारी है, ताकि वे भविष्य में देश के साथ विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल संस्थापक स्वर्गीय बजरंग त्रिपाठी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
चीफ एजुकेशन एडवाइजर एवं संस्थापक प्रधानाचार्य रीता राठौर ने कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ खेल, कला, व्यक्तित्व विकास और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी जोर दिया जाएगा। उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने आजमगढ़ में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की करीब 50 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले के विद्यार्थी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा से नाम रोशन कर रहे हैं और यह विद्यालय भी अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
डिप्टी मैनेजर वेदांत त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल विद्यालय को नर्सरी से कक्षा पांच तक की मान्यता मिली है। कैंब्रिज की वैश्विक मान्यता से विद्यार्थियों को आगे उच्च शिक्षा, विशेषकर विदेशों की यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए लाभ मिलेगा। भविष्य में कक्षा 12 तक मान्यता प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
वाइस प्रेसिडेंट नियति त्रिपाठी ने कहा कि कैंब्रिज स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों को महानगरों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अब आजमगढ़ में ही उपलब्ध हो सकेगी। वहीं नर्सरी कैंपस में शुरू की गई प्ले क्लास में बच्चों के शुरुआती सीखने को खेल और गतिविधियों से जोड़ने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का संचालन आंचल त्रिपाठी ने किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय