Skip to main content

*देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर*


आजमगढ़, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान चिल्ड्रन कॉलेज एवं स्कूल्स के सभी परिसरों में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगा पूरे आन-बान-शान के साथ लहराया। इस दौरान विद्यालय परिसरों की आकर्षक सजावट और विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन कॉलेज, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल (प्रस्तावित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल), प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल सहित संस्थान से संबंधित सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया गया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।
सभी विद्यालयों के परिसर स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। रंग-बिरंगे गुब्बारों, तिरंगे के रंगों और देशभक्ति से जुड़ी सजावट से विद्यालय परिसर दुल्हन की तरह सजे नजर आए।
ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालयों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के सुमधुर गीत, ओजस्वी भाषण, मनमोहक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, संस्थापक प्रधानाचार्या मैडम रीता राठौर, उपप्रबन्धक श्री वेदान्त त्रिपाठी, उपाध्यक्षा सुश्री नियति त्रिपाठी, प्रधानाचार्या सपना सिंह सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अपने संबोधनों में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता के मूल्यों को समझे तथा शिक्षा, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।
वक्ताओं ने अमर शहीदों द्वारा देखे गए एक सशक्त, शिक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के सपनों को साकार करने का संकल्प भी दिलाया।
पूरे दिन विद्यालय परिसरों में देशभक्ति का उत्साह और उल्लास देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में चिल्ड्रन कॉलेज एवं स्कूल्स में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय