आजमगढ़ नरौली स्थित पंजाब ट्रैक्टर शोरूम परिसर में स्वर्गीय अमर सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शोरूम संचालक राणा बलबीर सिंह के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अमर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अमर सिंह का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच आम के पौधे लगाया गया ,इस दौरान शोरूम के कर्मचारी, रणजीत सिंह डीएन सिंह शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...