आजमगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेदा के प्रांगण में आज दिन बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए पद व गोपनीयता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्रा जी,आवासीय प्रबंधक अनिरुद्ध जायसवाल जी, प्रधानाचार्य विनंजय शर्मा जी,उप प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता राय जी.समन्वयक कुनाल गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर पूरे प्रांगण को भक्तिमय कर दिया l विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र/ छात्राओं में आदर्श सिंह को हेड बाय तथा अवनी मौर्य को हेड गर्ल चुना गया उप हेड बाय के रूप में आर्यमन राय, उप हेड गर्ल दीपिका पांडे,स्कूल प्रीफेक्ट अमन यादव,रूमैसा सिद्दीकी, जोया,सुकन्या मद्धेशिया, इंग्लिश स्पोकन स्कन्द सिंह, अदिति सिंह एक्टिविटी हेड कृतिका सिंह, अंशिका सिंह, कल्चरल हेड श्रेया कुमारी,आंशी सिंह स्पोर्ट हेड इशिका,अंशुमान सिंह, डिसिप्लिन हेड वंश सिंह, व तृप्ति द्विवेदी, एकेडमिक हेड आस्था चतुर्वेदी, सृष्टि सिंह इसके अतिरिक्त एलो हाउस से हाउस प्रीफेक्ट सबरीन बानो,हाउस कैप्टन कीर्ति गुप्ता, हाउसवाइस कैप्टन दिशा राय, ब्लू हाउस अंजली यादव, दीपक यादव, वैष्णवी दुबे, ग्रीन हाउस से अंशिका पाठक, विराज सिंह, मानसी सिंह, सानिया शर्मा,रेड हाउस से आर्या सिंह, हर्षिता, भास्कर राय,अभिज्ञान आदि विद्यार्थी चयनित किए गए समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनंजय शर्मा जी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में जो भी अनुशासित रहता है l वह अवश्य ही सफलता के शिखर को प्राप्त करता है अनुशासन हर व्यक्ति को महान बनाता है विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा जी ने सभी बच्चों को उनके सुनहरे भविष्य व नई जिम्मेदारी की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...