ईमानदारी और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया- डीआईजी स्टैंप सुरेश त्रिपाठी
आजमगढ़ हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी DIG Stamp रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं मनमोहक प्रस्तुतिया दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियो ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से भर दिया।
मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अनुशासन, एकता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य का भी प्रतीक है। उन्होंन े विद्यार्थियों से देश की प्रगति में अपना योगदान देन े का आह्वान किया।
समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता और देश की अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।