Skip to main content

आजमगढ़ को मिली रामायणकालीन धरोहरों के अभिलेखीकरण की जिम्मेदारी


 आजमगढ़।रामायणकालीन संस्कृति, भूगोल, नदियों तथा अस्त्र-शस्त्रों की ऐतिहासिक विरासत को दस्तावेजबद्ध कर संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में रामायण सर्किट के चेयरमैन एवं संस्कृति विभाग, भारत सरकार से जुड़े डॉ. राम अवतार शर्मा के आजमगढ़ आगमन पर महराजगंज क्षेत्र के हूंसेपुर ग्राम में श्रीराम आगमन स्थल समितियों एवं मूल सरयू बचाओ अभियान की संयुक्त बैठक लोक दायित्व के आह्वान पर आयोजित हुई।
बैठक में डॉ. शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय श्रीराम संग्रहालय की प्रस्तावित योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम से संबंधित स्थलों, परंपराओं, नदियों, संस्कृति और ऐतिहासिक सामग्री को केवल आस्था के स्तर पर नहीं, बल्कि प्रामाणिक अभिलेखीकरण, शोध और आधुनिक तकनीक के माध्यम से संरक्षित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि आजमगढ़ को दो महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं—रामायणकालीन नदियों का अभिलेखीकरण तथा रामायणकालीन अस्त्र-शस्त्रों का अभिलेखीकरण। इन दोनों विषयों पर डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद के अनेक शोधकर्ता एवं स्थानीय लोग भी सहभागिता कर रहे हैं।
मूल सरयू और रामायणकालीन नदियों पर भी चर्चा
बैठक में मूल सरयू के संरक्षण एवं पुनर्जीवन से जुड़े विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक स्मृति की महत्वपूर्ण वाहक रही हैं। इसलिए रामायणकालीन नदियों की पहचान, उनके प्राचीन प्रवाह, उद्गम, संगम, तटवर्ती स्थलों और वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महराजगंज स्थित भैरव बाबा क्षेत्र में विकास कार्यों तथा वहां एक संग्रहालय विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रस्तावित संग्रहालय को स्थानीय इतिहास, धार्मिक परंपरा और रामायणकालीन सांस्कृतिक संदर्भों से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई
डॉ. शर्मा के आजमगढ़ प्रवास के दौरान शहर में भी दो बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक आलोक कुमार के संयोजन में ACCI के प्रांगण में हुई, जबकि दूसरी बैठक सिधारी स्थित दीनानाथ जी के आवास पर संपन्न हुई।
 बैठकों में रामायणकालीन नदियां, रामायणकालीन संस्कृति, प्राचीन भूगोल, अस्त्र-शस्त्र तथा श्रीराम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के अभिलेखीकरण और संरक्षण पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्री को एकत्र करने और शोध के लिए व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठकों में सदानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, सीताराम प्रजापति, सुभाष चंद्र जायसवाल, डॉ. पवन कुमार, अरविंद जी, शशि प्रकाश राय, अशोक अग्रवाल, गौरव रघुवंशी, संतोष, अंकुर, राघवेंद्र मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे
डॉ. राम अवतार शर्मा के आगमन को स्थानीय स्तर पर रामायणकालीन विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से नदियों और अस्त्र-शस्त्रों के अभिलेखीकरण की जिम्मेदारी मिलने से आजमगढ़ के लिए शोध और सांस्कृतिक संरक्षण के नए अवसर खुलने की संभावना है।
बैठकों में इस बात पर भी जोर दिया गया कि श्रीराम से जुड़ी विरासत को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि इतिहास, पुरातत्व, भूगोल, पर्यावरण, लोकस्मृति और सांस्कृतिक अध्ययन के समन्वित दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
बैठकों के उपरांत डॉ. राम अवतार शर्मा कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। उनके इस प्रवास ने आजमगढ़ में श्रीराम से संबंधित शोध एवं सांस्कृतिक परियोजनाओं को लेकर नई सक्रियता और अपेक्षाएं पैदा की हैं।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय