आजमगढ कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में महाविद्यालय के आस-पास के गांव के क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम माननीया राज्यपाल एवं कुलाधिपति उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन में एवं कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में किया गया l महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रो उत्कर्ष त्रिपाठी की अगुआई में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर किया जा रहा है l इस पोटली में शामिल उच्च पोषण युक्त खाद्य पदार्थ हमारे भाइयों और बहनों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाएंगे और उन्हें बीमारियों से लड़ने की शक्ति देंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को टी. बी. मुक्त बनाना है l
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...