आजमगढ़। नवनीत आईटीआई, ग्राम बघावर, पोस्ट ताहिरपुर, जनपद आजमगढ़ में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया।
आईटीआई के शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर औजारों एवं मशीनों की पूजा की तथा संस्थान की समृद्धि एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य अजीत पटेल सहित शिक्षकगण शिवदत्त यादव, सतीश मिश्रा, कृष्णा पाठक, राकेश यादव, सोनी कुमार, रोहित कुमार, प्रिया यादव, अंजलि, पूनम, सत्यम यादव, अमित यादव सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।