आजमगढ़ शहर के रोडवेज स्थित गोल्डेन फार्च्यून होटल में आई एच एल एस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का छठवें स्थापना दिवस वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज शर्मा व डायरेक्टर अनुभूति द्वारा धुम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश शर्मा, मनोरमा देवी , पूर्व कमिश्नर राजेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। डायरेक्टर अनुभूति द्वारा अपने सभी कर्मचारियों को जो अस्पताल में दिन रात सेवा करने वाले थे चाहे वह सफाई कर्मी हो, नर्स ,वार्ड बॉय ,सहयोगी हो, सुरक्षाकर्मी हो सबकी अलग-अलग कैटेगरी बनाकर सम्मानित किये। उन्होंने अपने गुरु जो उन्हें प्रारंभिक शिक्षा दिए थे उनको भी मंच पर लाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन गुरुजन माता पिता सभी का सही मार्गदर्शन आशीर्वाद से ही आज यह उपलब्धि हासिल हुई है । इस अवसर जिले के वरिष्ठ डॉ विनय प्रकाश यादव, डा सुभाष सिंह, डॉ अंशुमन राय, डॉ अविनाश सिंह डॉ बिंन्धय प्रकाश सिंह, डॉ एके सिंह डॉ राजीव डॉक्टर सौंदर्य, ने सभी को सम्मानित किया। बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत सबको मंत्र मुक्त कर दिया। इस अवसर पर शिवम राय सुनील तिवारी इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...