आजमगढ राजदेव कृषक पी० जी० कालेज काशीपुर सुराई सठियांव आजमगढ़ तथा रामराजी देवी महिला पी० जी० कालेज सुराई सठियांव के संयुक्त तत्वाधान में बी० एड् सन् 2026-027 प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का सत्र प्रारंभ महाविद्यालय के संस्थापक डॉ० प्रेम प्रकाश यादव तथा मुख्य अतिथि प्रो० अखिलेश चन्द्र शिक्षा संकाय श्री गांधी पी० जी० कालेज मालटारी आजमगढ़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर के किया इस अवसर पर संस्थापक डॉ प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि विद्यार्थी एक निश्चित उद्देश्य लेकर अपने पठन-पाठन को आगे बढ़ाये बिना लक्ष्य की शिक्षा अधूरी रह जाती है। मुख्य अतिथि प्रो० अखिलेश चन्द्र ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षा प्रदान करना होता है क्योंकि शिक्षा ही राष्ट्र की दिशा निर्धारित करती है। इस अवसर पर डॉ० प्रेम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि प्रो० अखिलेश चन्द्र को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ० राजकुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामराजी देवी महिला पी० जी० कालेज की प्राचार्या डॉ० श्रीमती शशिकला यादव संस्था के निर्देशक डॉ० विशाल यादव, डॉ० अशोक यादव, डॉ० महेन्द्र सोनकर, डॉ० अवधेश कुमार श्री विनित श्रीवास्तव इत्यादि प्रवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता श्रीमती वन्दना सिंह ने किया।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...