आजमगढ़ देवदूत वानर सेवा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक नरौली पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सेवा कार्यों तथा लखनऊ में आयोजित होने वाले महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राणा बलबीर सिंह ने कहा कि देवदूत वानर सेवा का महा सम्मेलन 22 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। संगठन का उद्देश्य सेवा कार्यों को व्यापक रूप देना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, प्रतिभागियों की संख्या, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई।इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।