आजमगढ़, राम देनी सिंह जगदीश सिंह फार्मेसी कॉलेज, ग्राम - बघावर, राम देनी सिंह नगर, ताहिरपुर, आजमगढ़ में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। बी.फार्मा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फार्मेसी के महत्व पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ऑनलाइन मोड में जुड़े रहे।
ऑनलाइन जुड़ते हुए चेयरमैन प्रो. अमेरिका सिंह ने कहा - "विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक बधाई। फार्मेसी में अपार संभावनाएं हैं, छात्रों को शिक्षण, इंडस्ट्री, रिसर्च, हॉस्पिटल, मार्केटिंग एवं उद्यमिता प्रत्येक क्षेत्र में जाना चाहिए।"