Skip to main content

*पार्क पर अवैध कब्जे के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, 48 घंटे का अल्टीमेटम*



​आजमगढ़ सिविल लाइंस (दीवानी न्यायालय के पास) स्थित ऐतिहासिक स्वामी विवेकानंद पार्क में अवैध अतिक्रमण और महापुरुष की प्रतिमा के अनादर के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
​अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन की अनुपस्थिति से नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट पर धरना दे दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे कर निर्धारण अधिकारी धर्मेंद्र सोनी और बाद में कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
​
विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क युवाओं और छात्रों की राष्ट्रभक्ति का केंद्र है। एक निजी इज़ूसा डायमंड ज्वेलर्स प्रतिष्ठान ने अपने व्यावसायिक लाभ के लिए पार्क के भीतर नियमों को दरकिनार कर एक विशाल लोगो लगा दिया है। इस अवैध ढांचे के कारण स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पीछे छिप गई है, जो राष्ट्रनायक का घोर अनादर है। ​उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा जनता के पैसों से निर्मित फव्वारे को संबंधित कंपनी ने मिट्टी से पाटकर नष्ट कर दिया है, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष मामला है।
ABVP ने जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवैध ढांचे को तत्काल ध्वस्त नहीं किया गया, तो संगठन पूरे जनपद में चक्का जाम और व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
​प्रदर्शन के दौरान विभाग संगठन मंत्री सात्विक जी ने कहा कि राष्ट्रनायकों का अपमान और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​इस अवसर पर आलोक मिश्रा, आदित्य गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सूर्यांश सोनकर सहित भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व छात्र उपस्थित रहे |

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय