Skip to main content

महात्मा गांधी जी के सपने को साकार किया जाए -साहू



आजमगढ़  महात्मा गांधी की जयंती पर सभी जनपद वासियों पर सभी देशवासियों को गांधी जी के जन्मदिन पर शत-शत नमन और हार्दिक शुभकामनाएं आज वंचित अधिकार पार्टी के बैनर तले महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प और माला पहनकर के स्वागत कर उनके जन्मदिन को मनाया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर महात्मा गांधी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कि आज हम महात्मा गांधी की जयंती तो मना रहे हैं लेकिन दुख इस बात का है कि महात्मा गांधी ने एक लंगोटी पहनकर के भारत को आजाद कराया गांधी जी ने आजाद भारत का एक सपना देखा था की आजाद होने के बाद मेरा भारत कैसा होना चाहिए, उनका सपना यह था कि हमारा देश आत्मनिर्भर बने और कृषी प्रधान बने हर युवा को रोजगार मिले हर व्यक्ति को मकान मिले शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य न्याय फ्री मिले क्या आज ऐसा है, 70 सालों में सभी पार्टियों ने देश मे लूट मचाई आज तक देश आत्मनिर्भर नहीं हो पाया, ऐसी सोच रखने वाले महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने किया जिससे आजाद भारत का सपना महात्मा गांधी का अधूरा रह गया, आज कुछ लोग उस हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्ति और शहीद का दर्जा देना चाहते हैं तो महात्मा गांधी के विचारधारा का क्या? नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श मानने वालों को महात्मा गांधी की जयंती मनाने का अधिकार नहीं है ऐसी सोच के साथ  साहू ने आगे कहा कि आज देश एक पार्टी का गुलाम बनके रह गया है युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं रोजगार खत्म हो रहा है नौकरियां समाप्त हो रही हैं 80 करोड लोगों को सरकार को राशन देना पड़ रहा है क्या 5 किलो के राशन पर एक परिवार का जीवन यापन हो सकता है, श्री साहू ने आगे कहा कि सभी पार्टियों को मिलकर के EVM को हटाना चाहिए लड़ना चाहिए ना कि चुनाव इसके लिए चुनाव आयोग को स्वतंत्र किया जाए मीडिया हॉउस को स्वतंत्रता दी जाए ऐसा अभियान चलना चाहिए। इसके लिए सभी देश के युवा बंधुओ से मेरा अनुरोध है कि इन संस्थाओं एवंसंगठनों को आजाद करने की लड़ाई लड़े धन्यवाद ।
जिसमें मुख्य रूप से अमरेश निषाद एडवोकेट, सुभाष गुप्ता, अभिषेक मौर्य विनोद मौर्य, श्यामकुमार यादव, रामविलास यादव, रवि कुमार जायसवाल, संतोष मौर्य, सुभाष यादव, संदीप गुप्ता राकेश सोनकर विनीत जायसवाल तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय